Suryakumar Yadav 100 T20I Match: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में मैदान पर टॉस के समय उतरते ही ‘स्पेशल’सेंचुरी पूरी कर ली. सूर्यकुमार 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या भारत की ओर से 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.