(खबरें अब आसान भाषा में)
रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी टीम को छोड़कर गोवा को ज्वॉइन कर सकते हैं. सूर्यकुमार को इस खबर की भनक लगते ही वह गुस्से में आग बबूला हो गए. उन्होंने इसे एक दम बकवास बताया है. सूर्या ने उस जर्नलिस्ट को भी आड़े हाथों लिया है जिसने उनके बारे में ये रिपोर्ट ब्रेक की है.