जब क्लास खिलाड़ी फॉर्म हासिल करता है तो फिर वो रिकॉड्स की झड़ी मैदान पर लगाता है. वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए तो टी-20 सीरीज के पहले ही मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. नाछन एलिस की गेंद पर छक्की लगाते ही उनके छक्कों की संख्या 150 हो गई. ऐसा करने वाले वो विश्व के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.