(खबरें अब आसान भाषा में)
सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव का महिलाओं व लड़कियों पर अभूतपूर्व असर हुआ है. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) के अनुसार, मातृत्व मौतों के मामले में तेज़ उछाल आया है और हिंसाग्रस्त इलाक़ों में 80 फ़ीसदी से अधिक अस्पतालों में देखभाल सेवाएँ ठप हैं.