सयुंक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सूडान में हिंसा, भूख, बीमारी व विस्थापन के दुस्वप्न में फँसे आम नागरिकों की व्यथा पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए युद्धरत पक्षों से युद्धविराम पर सहमति बनाने की अपील की है. सूडान के सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच युद्ध पिछले डेढ़ वर्ष से जारी है, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है और मानवीय सहायता आवश्यकताएँ चरम पर हैं.