संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त के कुछ हिस्सों में 5 वर्ष से कम आयु के 50 फ़ीसदी से अधिक बच्चों में गम्भीर कुपोषण पाया गया है और उन्हें तत्काल उपचार व पौष्टिक आहार की आवश्यकता है. मगर, युद्ध और असुरक्षा के कारण मानवीय सहायताकर्मियों को ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने में बाधा आ रही है.