सूडान में एक ड्रोन हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बांग्लादेशी शान्तिरक्षकों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आबिये में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNISFA) के मुख्यालय में सोमवार को एक विदाई सभा का आयोजन किया गया. सूडान के साउथ कोर्दोफ़ान प्रान्त के कडूग्ली में स्थित एक यूएन सामग्री भंडार केन्द्र पर शनिवार को हुए ड्रोन हमले में 6 शान्तिरक्षकों की मौत हो गई थी और 9 अन्य घायल हुए थे.