सूडान पर संयुक्त द्वारा नामित स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ रडउवान नोसिएर ने सूडानी सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बल (RSF) से आग्रह किया है कि ग्रेटर ख़ारतूम क्षेत्र में आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल क़दम उठाए जाने होंगे. यहाँ पिछले कुछ दिनों में हिंसा में तेज़ी आई है और बिना सुनवाई के ही लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की घटनाएँ हुई हैं.