(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की प्रमुख कैथरीन रसैल ने आगाह करते हुए कहा है कि सूडान अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे विनाशकारी मानवीय संकट बन गया है. दो साल के युद्ध के बाद, 3 करोड़ से अधिक लोग सामूहिक अत्याचार, अकाल और घातक बीमारी की चपेट में रह रहे हैं, इनमें – आधे से अधिक संख्या बच्चों की है.