संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सूडान के याबुस कार्यालय में हवाई बमबारी में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के तीन कर्मचारियों के मारे जाने पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए, शोक की इस घड़ी में मृतकों के परिजन और WFP के साथ एकजुटता व्यक्त की है. इस बीच, यूएन एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है कि नॉर्थ दारफ़ूर की राजधानी अल फ़शर के इर्दगिर्द हो रही भीषण लड़ाई और दक्षिण सूडान के साथ लगी सीमा पर शरणार्थी संकट गम्भीर रूप धारण करता जा रहा है.