सूडान में पत्रकारों के एक स्वतंत्र संगठन को इस वर्ष के लिए, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) प्रैस स्वतंत्रता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. यूनेस्को ने कहा है कि गृहयुद्ध से जूझ रहे देश में सटीक, जीवनरक्षक सूचना मुहैया कराने और मीडिया को जानबूझकर निशाना बनाए जाने के विरोध में अहम भूमिका के लिए इस संगठन को चुना गया है.