सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर शहर अल फ़शर पर अर्द्धसैनिक बल (RSF) के क़ब्ज़े के बाद वहाँ भयावह ढंग से सामूहिक अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की ख़बरें हैं. इस पृष्ठभूमि में, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की गुरूवार को एक आपात बैठक बुलाई गई है जिसमें यूएन के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य देशों को तेज़ी से बिगड़ती स्थिति से अवगत कराएंगे. पिछले 500 दिनों से अधिक समय से घेराबन्दी में फँसे आम नागरिक भुखमरी, सामूहिक विस्थापन का सामना कर रहे हैं और अस्पतालों, स्कूलों व विस्थापन केन्द्रों पर हमले हो रहे हैं. बड़ी संख्या में आम लोग हिंसा से बचने के लिए घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए हैं.