विश्व के अनेक हिस्सों में धधक रहे हिंसक टकरावों में हताहत हो रहे आम नागरिकों, मानवीय सहायताकर्मियों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमलों, और विशाल पैमाने पर घरों व बुनियादी ढाँचे के विध्वंस पर उपजी चिन्ताओं के बीच, इसी विषय पर बुधवार को सुरक्षा परिषद की वार्षिक बैठक हुई है. संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी ने सदस्य देशों से यूएन चार्टर को सर्वोपरि रखने और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के लिए सम्मान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.