यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के पूर्ण स्तर पर किए गए आक्रमण के तीन वर्ष पूरे होने पर 24 फ़रवरी, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कूटनैतिक हलचलों से भरा दिन रहा. पूर्वी योरोप में शान्ति व सुरक्षा की बहाली और यूक्रेन युद्ध का अन्त करने के लिए सोमवार को सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित किया गया, और उससे पहले यूएन महासभा के आपात विशेष सत्र में दो प्रस्ताव पारित किए गए थे. यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रूसी सैन्य बलों के आक्रमण से अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव कमज़ोर हुई है.