संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान, मानवीय सहायताकर्मियों पर होने वाले हमलों को तुरन्त रोके जाने की अपील की है. उन्होंने सचेत किया कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के ये कर्मचारी युद्ध से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करते समय अभूतपूर्व ख़तरों का सामना कर रहे हैं.