(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कठोरतम शब्दों में निन्दा की है. सुरक्षा परिषद ने इस ‘निंदनीय आतंकी कृत्य’ के दोषियों, उनकी वित्तीय मदद करने वालों की जवाबदेही तय करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने पर बल दिया है.