विश्व भर में अत्यधिक निर्धनता में जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर 70 करोड़ से अधिक आबादी में, 40 प्रतिशत हिंसक टकराव प्रभावित इलाक़ों में रहने के लिए मजबूर हैं और उनके लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने निर्धनता, असमानता और अल्पविकास के कारण भड़कने वाले हिंसक टकराव के विषय पर सुरक्षा परिषद की एक बैठक को सम्बोधित किया है.