हिंसक टकराव से तबाह हुए ग़ाजा में मोटे तौर पर युद्धविराम लागू है, मगर इसराइली हवाई हमलों और फ़लस्तीनियों चरमपंथियों द्वारा इसराइली सैनिकों पर किए गए हमलों से इस पर ख़तरा भी मंडरा रहा है. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन के विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में सदस्य देशों को यह जानकारी देते हुए आग्रह किया कि पूरे क्षेत्र में एक बेहतर भविष्य की दिशा में क़दम उठाने के लिए यह एक अहम क्षण है और इस अवसर का लाभ उठाना होगा.