यूक्रेन में सर्दी के मौसम में पारा लुढ़क रहा है लेकिन लाखों लोग बिजली, तापन व्यवस्था (heating), जल व अन्य आवश्यक सेवाओं के अभाव में ही दिन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में सदस्य देशों को आगाह किया कि इस वर्ष हिंसा में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या, 2024 के दौरान मृतक आँकड़े को पार कर चुकी है.