संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता से इसराइल और ईरान के बीच लागू हुआ युद्धविराम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे एक भयावह टकराव से बचने का अवसर मिला है. शान्तिनिर्माण एंव राजनैतिक मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े समझौते पर चर्चा हुई है.