ग़ाज़ा पट्टी एक ऐसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ खड़ा हुआ है, जो उसके लिए बेहतर भविष्य के रास्ते खोल सकता है, लेकिन अपार अवसरों और गम्भीर जोखिमों से भरे इस क्षण में सजगता बनाए रखना भी ज़रूरी है. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने बुधवार को सुरक्षा परिषद की एक अहम बैठक को सम्बोधित करते हुए यह चेतावनी जारी की है.