(खबरें अब आसान भाषा में)
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया से जुड़ी कई खामियों का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनमें पायलटों और केबिन क्रू की ट्रेनिंग, उनके आराम और ड्यूटी के नियम और उड़ान भरने-उतरने से जुड़े मानकों में करीब 100 तरह की गड़बड़ियां शामिल हैं।