सीरिया में बेडॉइन क़बाइली लड़ाकों, अन्तरिम सरकार के सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यक द्रूज़ समुदाय के हथियारबन्द गुटों के बीच, सुवैदा में हिंसक झड़पें अपने चौथे दिन में प्रवेश कर गई हैं. इस बीच, इसराइली सैन्य बलों ने बुधवार को फिर से हमले किए हैं और राजधानी दमिश्क को निशाना बनाया है. यूएन महासचिव ने मौजूदा घटनाक्रम पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आम नागरिकों के विरुद्ध सभी प्रकार की हिंसा की निन्दा की है.