सीरिया के सुवैदा क्षेत्र में हाल में हुई हिंसा के बाद घोषित युद्धविराम, अब तक काफ़ी हद तक बना हुआ है. कई सप्ताहों तक चली हिंसा में लगभ पौने दो लाख लोग विस्थापित हुए, सैकड़ों लोगों की मौतें हुईं और ज़रूरी बुनियादी ढाँचे को भारी नुक़सान पहुँचा. इस हिंसा ने देश में राजनैतिक सत्ता के परिवर्तन से जुड़ी गहरी ख़ामियाँ उजागर कीं.