(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पश्चिमोत्तर सीरिया के तटी इलाक़ों में हिंसा में तेज़ी आने और विभिन्न समुदायों के बीच गहराते तनाव पर चिन्ता जताई है. बीते सप्ताहांत हुई हिंसा में बच्चों समेत एक हज़ार से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है और हज़ारों अन्य विस्थापन का शिकार हुए हैं.