सीरिया में दिसम्बर 2024 में, तत्कालीन राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का पतन होने के बाद एक वर्ष के दौरान, लोगों को आनन-फ़ानन में मार दिए जाने और अन्य तरह के मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएँ जारी रही हैं. यूएन मानवाधिकार कार्यालय OHCHR ने, देश में हिंसा को रोके जाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिक ठोस कार्रवाई की पुकार लगाई है.