निरस्त्रीकरण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन का पतन होने के बाद, देश में रासायनिक हथियारों से छुटकारा पाने का एक ऐतिहासिक अवसर उपजा है. साथ ही, रासायनिक हथियार सन्धि के अनुपालन को भी सुनिश्चित किया जा सकता है.