भारत में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ के सिलसिले में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने शरणार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए असाधारण प्रयास किए हैं. ‘हमारे बीच रहने वाले नायक’, की थीम पर हुए इस कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि उनकी सक्रियता ने क़ानूनी परामर्श, शिक्षा अवसरों और आजीविका साधनों के माध्यम से शरणार्थी समुदायों को किस तरह से सहारा दिया है.