Bihar Election 2025 : अमित शाह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और सीमांचल यात्रा को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बताया। उन्होंने कहा, महागठबंधन चाहता है कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने। शाह ने कहा कि घुसपैठ से युवाओं की नौकरियां प्रभावित होती हैं, सरकारी राशन पर बोझ बढ़ता है, स्थानीय संसाधनों पर कब्जा होता है और देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती है