अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ सीजफायर नहीं करने पर भारत को कारोबार रोकने की चेतावनी दी थी। बता दें कि इससे पहले सीजफायर का ऐलान का क्रेडिट लेने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई देरी नहीं की थी और इसे अपनी स्ट्रैटेजी बताई थी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि भारत और अमेरिका के बीत इस दौरान कई बार बातचीत हुई थी लेकिन किसी भी बार कारोबार का जिक्र नहीं हुआ था