उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दिवंगत राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी वाराणसी-गाजीपुर मेन रोड पर एक ढाबे के पास मिली। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, SIT प्रमुख और SP (सिटी), पूर्वी खासी हिल्स, खारकोंगोर ने यह भी बताया कि उनकी टीम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचने वाली है, जहां वे सोनम को गिरफ्तार करेंगे