महाराष्ट्र के सूखा-प्रभावित जिले बीड से आने वाले भरत गीते आज 500 करोड़ की कंपनी के मालिक है। महज 10 सालों में शून्य से 500 करोड़ का सफर तय करने वाले भरत आज दुनियाभर में पहचान बना रहे हैं। 1990 के दशक में, जब अधिकतर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स कंप्यूटर क्रांति की लहर पर सवार होने के लिए अमेरिका जा रहे थे, गीते ने मेटलर्जी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जर्मनी को चुना। वहां 10 साल तक काम किया और फिर पुणे लौटकर एक सैंड कास्टिंग स्टार्टअप शुरू किया