वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों से जूझ रही इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग स्टार्टअप ब्लूस्मार्ट में जानी-मानी हस्तियों ने पैसे लगाए हैं। ब्लूस्मार्ट अनमोल सिंह जग्गी की कंपनी है। इसमें अनमोल सिंह जग्गी के निवेश पर सेबी की नजर है और सामने आ रहा है कि इस स्टार्टअप में अश्नीर ग्रोवर के साथ-साथ एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी पैसे लगाए हैं