Raj Thackeray Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. महायुति में एक ओर बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट में बात बनते दिख रही है, लेकिन अजित पवार वाले एनसीपी गुट का रुख साफ नहीं हैं. वहीं महा विकास अघाड़ी के विपक्षी दलों में साफ फूट पड़ती दिख रही है. राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट के बीच गठबंधन का आज औपचारिक ऐलान हो सकता है. दोनों ठाकरे बंधु 20 साल बाद दोबारा साथ आ रहे हैं और इसे शिवसेना के बृहन्मुंबई महानगर पालिका में पार्टी की हुकूमत को बरकरार रखने की गंभीर कोशिश माना जा रहा है.