सिडनी टेस्ट जीतने और सीरीज को 2-2 से ड्रा करने के लिए भारतीय टीम के पास सिर्फ एक दिन है जहां उनको अपनी सोच को सबसे पहले ठीक करने की जरूरत है क्योंकि टीम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की जगह ऐसे आलराउंडर्स को खिला रही है जो सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे है. मेलबर्न में नितिश रेड्डी और सुंदर ने दोनों पारियों में सिर्फ 27 ओवर गेंदबाजी की . 94 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के टेलेंडर्स रन बना पाए क्योंकि बुमराह सिराज थक गए और बैकअप गेंदबाजी बिल्कुल कमजोर नजर आई. सिडनी में सोच बदली तो सीरीज अब भी बचाई जा सकती है .