ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। इसके पीछे उसने भारतीय शेयरों के ऊंची वैल्यूएशन को प्रमुख वजह बताया है। ब्रोकरेज ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर उसने चीन और दक्षिण कोरिया के शेयरों की रेटिंग में इजाफा किया है और उन्हें इमर्जिंग मार्केट (EM) पोर्टफोलियो के ‘ओवरवेट’ कैटेगरी में शामिल किया गया है