Cigarettes Stocks: जीएसटी काउंसिल ने सिगरेट, पान मसाला, गुटखा और दूसरे तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का फैसला किया है। हालांकि इस फैसले के बावजूद आज 4 सितंबर को शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सुबह 10 बजे के करीब, आईटीसी (ITC), VST इंडस्ट्रीज और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 1 से 4 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे