तिलक वर्मा ने एडेन मार्करम सिक्स को अपनी शानदार फील्डिंग से रोक दिया. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 रन बचाए. रायपुर वनडे में तिलक स्थानापन्न फील्डर के तौर पर उतरे.उन्होंने बाउंड्री के नजदीक हवा में सुपरमैन बनकर गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक दिया. तिलक के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो सन्न रह गया.सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा का ये वीडियो वायरल है.