Ranveer Allahbadia controversy: माता-पिता पर शर्मनाक बयान को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एवं अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। मुंबई और असम पुलिस की टीम यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच के लिए शुक्रवार (14 फरवरी) को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पर पहुंचीं। लेकिन उनका फ्लैट बंद मिला।