सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खुलने को एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों के योगदान के कारण ही सिएटल एक विविध और तकनीकी रूप से प्रसिद्ध शहर बन पाया है। वहीं अमेरिकी कांग्रेसमैन एडम स्मिथ ने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए अमेरिका का भारत से बेहतर कोई साझेदार नहीं है