#ShashiTharoor | सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचा है। यहां थरूर ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 महिलाओं के माथे से उनका सिंदूर पोछा। सिंदूर का रंग भी आतंकियों के खून की तरह लाल था। महिलाओं ने आतंकियों से कहा था कि वे उन्हें भी मार दें लेकिन आतंकियों ने कहा कि वापस जाकर बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। इसके बाद भारत ने इन हत्याओं का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की।