जेफरीज के इक्विटी स्ट्रैटजी के ग्लोबल हेड, क्रिस्टोफर वुड ने भारतीय शेयर बाजार के वैल्यूएशन को लेकर भी चेतावनी दी है। क्रिस्टोफर वुड का कहना है कि निफ्टी-50 में अप्रैल के निचले स्तर 21,744 के निचले स्तर से अब तक लगभग 15% की तेजी आ चुकी है, जिसके चलते इसका वैल्यूएशन 12 महीने के फॉरवर्ड अर्निंग्स के आधार पर फिर से 20 के मल्टीपल से ऊपर चला गया है