संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शान्तिनिर्माता, मानवाधिकारों के चैम्पियन और मानवतावादी के तौर पर उनकी विरासत को लम्बे समय तक याद किया जाएगा. 39वें अमेरिकी राष्ट्रपति का 100 वर्ष की आयु में रविवार को जॉर्जिया स्थित उनके निवास पर देहान्त हो गया.