Air India Plane Crash: यह हादसा 12 जून को तब हुआ जब एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI 171, जो कि एक बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 थी, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान ने तेजी से ऊंचाई खो दी और मेघानीनगर इलाके में मेडिकल हॉस्टल पर जा गिरा