साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें कागजों पर बेहद मजबूत हैं. दोनों के बीच रोमांचक टक्कर की उम्मीद है.यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.जो टीम मैच को जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा.