(खबरें अब आसान भाषा में)
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में हराकर इतिहास रच दिया. मेहमान टीम ने मेजबानों को 84 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज जीत ली. तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. साउथ अफ्रीका ने लगातार पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की.