चंद्रशेखर आजाद के हाउस अरेस्ट के बाद प्रयागराज के करछना में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया और जमकर पत्थरबाजी की। विरोध में उनके समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, करछना क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और बसों पर पथराव किया