एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीना को जंगलों में देवताओं के लिए पूजा और ध्यान करना बहुत पसंद था। किसी होटल में ठहरने पर पकड़े जाने का डर था, इसलिए उसने जंगल को ही अपना ठिकाना बना लिया। पुलिस टीम को रामतीर्थ की पहाड़ियों पर गश्त के दौरान एक गुफा की ओर जाते हुए पैरों के निशान दिखे, जिसके बाद वे उस गुफा तक पहुंचे और वहां नीना व उसकी बेटियों को पाया