दुनिया में ज्यादातर सांप विषहीन होते हैं और पानी में रहने वाले कई सांप भी जहरीले नहीं होते। फिर भी यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले और यह पता न हो कि वह जहरीला था या नहीं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसी कंडीशन में तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट लेना सबसे सेफ उपाय है। एक्सपर्ट के अनुसार, सही समय पर इलाज गंभीर खतरे से बचा सकता है।