नितिन गडकरी ने यह भी आश्वासन दिया कि नया सिस्टम लागू होने के बाद टोल रेट कम हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने पिछले महीने राज्यसभा में बोलते हुए नई टोल नीति का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टोल चार्ज जरूरी है, लेकिन सरकार इस व्यवस्था को ज्यादा कंज्यूमर-फ्रेंडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है